पूर्व विधायक जैन ने दी महावीर जयंती की बधाई


जगदलपुर जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने बस्तर एवं प्रदेश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रेखचंद जैन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि अहिंसा के प्रवर्तक भगवान महावीर के जन्म कल्याणक महोत्सव की सभी को बधाई भगवान महावीर के संदेश पूरी दुनिया के लिए सदैव प्रासंगिक हैं। श्री जैन ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी का सबसे बड़ा उपदेश था- अहिंसा परमो धर्म अर्थात अहिंसा सबसे बड़ा धर्म है। जीयो और जीने दो का संदेश देकर भगवान महावीर स्वामी जी ने दुनिया के सभी जीवों के प्रति दया भाव रखने, सबका सम्मान करने की प्रेरणा दी है। भगवान महावीर स्वामी ने क्रोध, लोभ, लोभ, मोह और अहंकार को मनुष्य का सबसे बड़े शत्रु बताया है। यदि हम इन भावों पर नियंत्रण रख लें तो हम सच्चे अर्थो में सुख और शांति पा सकते हैं। रेखचंद जैन ने कहा कि मौजूदा युद्ध के दौर को भगवान महावीर के संदेश पर चलकर रोका जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *