छंट गया बस्तर में छाया अंधियारा, अब तेजी से फैलेगी विकास की किरणें: यशवंत जैन



जगदलपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और स्तर संभाग प्रभारी यशवंत जैन आज जगदलपुर पहुंचे। नक्सल मुक्त बस्तर में उनका यह प्रथम आगमन था। इस दौरान उन्होंने इस संवाददाता ने उनसे खास बातचीत की।
बस्तर के नक्सलमुक्त होने पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता यशवंत जैन ने कहा कि बस्तर अब बुरे सपने और रक्तपात की विभीषिका के दौर से बाहर निकल आया है। आजादी के बाद से उपेक्षित रहे बस्तर संभाग के लोग चार दशक तक माओवाद का दंश झेलते रहे हैं। इस अमानवीय माओवाद ने बस्तर के विकास पर विराम लगा दिया था। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं राज्य के गृहमंत्री विजय शर्मा की दृढ़ इच्छाशक्ति और पुलिस एवं सुरक्षा बलों की जांबाजी से हमारा बस्तर नक्सलमुक्त हुआ है। नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं बस्तर संभाग प्रभारी यशवंत जैन ने कहा वीर जवानों के बलिदान को बस्तरवासी कभी नहीं भूल पाएंगे। श्री जैन ने कहा कि जिस तरह हमारी भारत माता को अंग्रेजों की दासता से मुक्त कराने के लिए स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं ने अपने प्राणों की आहूतियां दी थीं, वैसा बड़ा बलिदान हमारे सुरक्षा जवानों और अधिकारियों ने बस्तर को नक्सलियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए दिया है। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। श्री जैन ने कहा कि अब बस्तर विकास के पथ पर और तेजी से दौड़ेगा। केंद्र एवं राज्य सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाएं बस्तर के अंतिम छोर के गांव के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक भी पहुंचेगी। यशवंत जैन ने कहा कि नक्सलवाद के कारण बस्तर का विकास अवरुद्ध हो गया था। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारें आने के बाद बस्तर विकास पथ पर अग्रसर हुआ है। बस्तर के अंदरूनी गांवों तक भी सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा, संचार सेवा आदि की पहुंच बढ़ी है। श्री जैन ने कहा कि नक्सलमुक्त होने के बाद बस्तर अब विकास के नए आयाम को छुएगा। यशवंत जैन ने कहा कि मोदी जी की सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी की छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर के विकास का रोड मैप तैयार कर रखा है। आने वाले दिनों ने बस्तर विकास का स्वर्णिम इतिहास रचेगा, देश दुनिया में अलग पहचान बनाएगा। बस्तर में छाया माओवाद का अंधियारा छंट चुका है, अब यहां विकास की आभा दामकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *