137 जयंती पर स्वतंत्रता सेनानी ई राघवेंद्र राव स्मृति चिकित्सा शिविर बिलासपुर में कुल 500 मरीज लाभान्वित, शिविर में डा नरेश यदु ई एन टी विशेषज्ञ सम्मानित


कवर्धा,,,
प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ई राघवेंद्र राव स्मृति निःशुल्क चिकित्सा शिविर सखी निवास साइंस कॉलेज बिलासपुर पूर्व महापौर वीणा राव द्वारा दिनांक 2 अगस्त रविवार 26 को आयोजित किया गया था। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री जी एस मिश्र उपाध्यक्ष नीति आयोग छ ग़ शासन रायपुर थे उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की यादगार को चिरस्थाई बनाया जाए। श्री मुरली खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था छ ग़ ने कहा कि आज 137 वी ई राघवेंद्र राव की जयंती पर विशाल चिकित्सा शिविर में आए मरीजों का विशेषज्ञ द्वारा परीक्षण कर आवश्यक दवा निःशुल्क वितरित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण , वंदे मातरम्, दीप प्रज्वलन से हुआ । शिविर में पैथोलॉजी से लेकर मेडिसिन , हड्डी रोग, जनरल सर्जन, शिशु रोग, स्त्री रोग , चर्म रोग , कान नाक गला रोग , मानसिक रोग , नेत्र रोग के विशेषज्ञ ने अपनी सेवा दी। कुल 500 विभिन्न रोग के मरीज ने अपना चिकित्सीय परीक्षण करा कर आवश्यक दवा प्राप्त किया। शिविर में अनेक अति विशिष्ट, गणमान्य व्यक्तियों ने भेंट दी जिसमें सुशांत शुक्ला विधायक बिलासपुर , महापौर नगर निगम बिलासपुर, सीपत पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश बाजपेयी, कलेक्टर पूर्व महापौर वीणा राव , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आदि शामिल थे। अंत में विशेषज्ञों को सम्मानित किया गया जिसमें डा नरेश कुमार यदु ई एन टी विशेषज्ञ एवं जिलाध्यक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला को भी श्रीफल, शाल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिल तिवारी ने किया। इस चिकित्सा शिविर में बिलासपुर के अतिविशिष्ट व्यक्तियों के साथ कवर्धा के भी डा नरेश कुमार यदु अध्यक्ष, नरोत्तम महोबिया सचिव महेश महोबिया कोषाध्यक्ष गुरुप्रसाद शर्मा, सियाराम महोबिया सह सचिव तरुण शेखर अवस्थी पौड़ी दीपराम वर्मा बेहरसरी कैलाश ठाकुर आदि उपस्थित थे। सफल आयोजन के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था कबीरधाम जिला द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *