शार्ट कट के फेर में जान की बाजी, सवारी ऑटो पलटा


जगदलपुर नगर के दलपत सागर मार्ग पर शॉर्ट कट के चक्कर में लोग अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं। इस फेर में यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। शनिवार की सुबह रिमझिम बारिश के बीच एक सवारी ऑटो इस मार्ग पर पलट गया। ऑटो में बैठे लोग बाल बाल बच गए।


बताया जाता है कि ऑटो चालक सवारी लेकर दलपत सागर मार्ग से धरमपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही कार आ गई। कार से बचने ऑटो चालक ऑटो को ने किनारे करने की कोशिश की, बेकाबू किया ऑटो पास के खेत में उतर कर पलट गया। पलटी खाने के बाद ऑटो पुनः खड़ा हो गया। गनीमत रही कि ऑटो में बैठे लोगों को चोट नहीं आई। दलपत सागर को विकसित और संरक्षित करने नगर निगम कई उपाय कर रहा है किंतु कुछ असामाजिक तत्व इसी मार्ग के दोनों ओर पुलिस से छिप कर गांजा और शराब सेवन करते हैं। इनके वाहन दलपत सागर मार्ग पर बेतरतीबी से खड़े रहते हैं। नशेड़ियों के वाहन भी दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। यही नहीं नशेड़ी नशे में धुत्त होकर राह चलते लोगों के साथ अभद्र व्यवहार भी करते हैं। स्वास्थ्य लाभ के लिए दलपत सागर की ओर सैर करने आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं युवतियों परेशान होना पड़ता है। ये लोग कभी कभी दुर्घटना का शिकार भी हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *