बाढ़ पीड़ितों की सेवा में जुटी टीम, 500 लोगों के लिए तैयार किया नाश्ता


जगदलपुर। बाढ़ की विभीषिका के बीच जरूरतमंद परिवारों तक राहत पहुंचाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में 28 सितंबर की सुबह पौ फटते ही सेवा भावना से प्रेरित टीम ने करीब 500 बाढ़ पीड़ितों के लिए ताजा नाश्ता तैयार किया। टीम ने लगभग 50 किलो आलू-पोहा तैयार कर विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को वितरित किया।


रत्नेश बेंजामिन, बेनी फर्नाडिस, प्रशांत, लवली जॉन, रिकी डेनियल, अजय टाइट्स सहित महिला शक्ति की ओर से श्रीमती जायस सिंह (पिंकी), श्रीमती मीना सेनापति, श्रीमती रतना दास, श्रीमती बीना जान और श्रीमती प्रमिला सेफ्ती के सहयोग से राहत अभियान चलाया गया।
टीम ने सबसे पहले रिलायंस पेट्रोल पंप और सोढ़ी पेट्रोल पंप के बीच सड़क किनारे झोपड़ियों में रह रहे बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचकर नाश्ता वितरित किया। इसके बाद डोंगाघाट क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को नाश्ता कराया गया।
राहत अभियान का अगला पड़ाव शासकीय प्राथमिक शाला तामाकोनी रहा, जहां बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच नाश्ता वितरित किया गया। इसके बाद टीम आसना पहुंची और नदी किनारे बसे प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री के रूप में नाश्ता पहुंचाया। नदी किनारे के क्षेत्र में कई बड़े मकानों के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति को देखते हुए टीम ने आसपास के पूरे किनारे के पारा में घूम-घूमकर लोगों को नाश्ता वितरित किया।
सेवा अभियान से जुड़े लोगों ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना ही सबसे बड़ी सेवा है। टीम का प्रयास है कि प्रभावित लोगों को मुश्किल समय में भोजन और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। टीम ने आगे भी जरूरत के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेवा कार्य जारी रखने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *