ज्ञानेश कुमार, नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा ने मनाया ‘काला दिन’
दल्ली राजहरा। देश के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी सहित विपक्ष के 300 सांसदों द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार से मिलने के लिए लगातार दो दिनों तक किए गए मार्च के बावजूद उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें लगातार डिटेन किया गया और कई घंटों तक धरने पर बैठने के लिए मजबूर किया गया। इसके विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में आज 8 अक्टूबर 2026 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा द्वारा ‘काला दिन’ मनाते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो”, “नरेंद्र मोदी इस्तीफा दो”, “अमित शाह इस्तीफा दो”, “लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो” सहित जोरदार नारे लगाए और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा की मांग की।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को सुनना सरकार और संवैधानिक संस्थाओं की जिम्मेदारी है। विपक्ष के निर्वाचित सांसदों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलने का अवसर न देना और उन्हें हिरासत में लेना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।
इस विरोध प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक बाम्बेस्वर, INTUC यूनियन के अध्यक्ष अभय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री युवराज साहू, काशीराम निषाद, के. ईश्वर राव, विजय कुमार जोगदंड, राजकुमार साहू, कुलदीप नोन्हारे, महिंद्रन अप्पू, हीरालाल पवार, अरुण कुमार वैद्य, राजू विनायक, मनोज शाह, शेखर नेताम, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, जय प्रकाश यादव, शोभा चौकसे, बंटी नोन्हारे, अनूप बाम्बेस्वर, हरीश खस, विवेक मसीह, संतोष पांडे, ममता पांडे, अजय छाजेड, आशाराम साहू, राधे मंडावी, हिमांशु सिंह, रंजय सिंह, सूरज प्रदीप साहू, श्रीनिवासन राव, फ्रांसिस कॉलिन, रूबी एंथोनी, वेंकट राव, पिंकू डे, प्रदीप, बाबलू, सलमान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
