धमतरी जिले में बिछ रहा है गुणवत्तापूर्ण सड़कों का जाल



धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में धमतरी जिला लगातार समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहा है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में पूरे जिले में नई, चमचमाती और मजबूत सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जिले में दस प्रमुख सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा। काम की गुणवत्ता और ईमानदारी के लिए सुविख्यात निर्माण एजेंसी माथुर कंस्ट्रक्शन कंपनी दल्ली राजहरा इन सड़क परियोजनाओं को पूरा करने में पूरी शिद्दत से लगी हुई है।
केंद्र और छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकारें बनने के बाद बस्तर के दुर्गम इलाकों से लेकर कवर्धा के बैगा जनजातीय बाहुल्य इलाकों तक सड़क नेटवर्क का तेजी से विस्तार हो रहा है। लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार धमतरी जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में धमतरी जिले में भी इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य हो रहा है। धमतरी के कुरमातराई से अरकार तक शानदार बीटी सड़क का निर्माण चल रहा है। कई मार्गो का नवीनीकरण और डामरीकरण कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही पूरे जिले में दस महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। निर्माण एजेंसी माथुर कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा इन सड़कों का नव निर्माण और डामरीकरण का कार्य पूरी गुणवत्ता और ईमानदारी के साथ कराया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *