पंचमुखी हनुमान मंदिर स्थापना कार्यक्रम के बाद व्यापारी एकता संघ ने कराया भंडारा
करपावंड। ग्राम करपावंड स्थित थाना परिसर में नवनिर्मित पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना कार्यक्रम के पश्चात व्यापारी एकता संघ करपावंड द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित हुए। सभी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण कर भगवान श्री पंचमुखी हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
व्यापारी एकता संघ द्वारा आयोजित इस भंडारे में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजन के माध्यम से व्यापारी संघ ने सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता निभाते हुए सेवा और समर्पण का परिचय दिया।
जय श्री राम। जय बजरंगबली।
