भाजपा सोशल मीडिया जिला बैठक, संगठनात्मक प्रचार-प्रसार को लेकर मिला मार्गदर्शन

बीजापुर – सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार शाम बीजापुर सर्किट हाउस में भाजपा सोशल मीडिया जिला बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पार्टी के सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा पार्टी की गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जी. वेंकट तथा सोशल मीडिया प्रदेश सह-संयोजक दिनेश सुंदरान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने सोशल मीडिया की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान दौर में सोशल मीडिया संगठन की बात को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बन गया है।कार्यकर्ताओं को तथ्यात्मक, सकारात्मक एवं प्रभावी सामग्री के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों और जनहित से जुड़े कार्यों को जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। इस बैठक में श्रीनिवास मुदलियार , भाजपा जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा, एसटी मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक अरविंद पुजारी तथा भाजपा सोशल मीडिया जिला संयोजक के.जी. सुधाकर सहित सोशल मीडिया के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने, पार्टी के अभियानों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं की डिजिटल भूमिका को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *