तामासिवनी में धूमधाम से मनाई गई नवरात्रि


अभनपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम तामासिवनी के बाजार चौक दुर्गा समिति में नवमी को सभी श्रद्धालु भक्तजन के द्वारा माता रानी का हवन पूजन एवं कन्या भोज कराया गया। रात्रि में सभी ग्रामवासियों के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘सुवा के बोली’ रानीसागर की प्रस्तुति का मंचन कराया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अभनपुर के जनपद सदस्य कमल राम तारक उपस्थित थे। सरपंच श्याम साहू, उप सरपंच व समस्त पंचों एवं ग्रामवासी चेतन साहू, शिव वैष्णव, उमेश साहू शिवानी यादव, गप्पू यादव, अरुण साहू, राजेश तारक, डंपी मैथिल, तोरण साहू समेत अन्य सभी श्रद्धालुओं ने माता की भक्ति में भाव विभोर होकर पूजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *