मावली मंदिर में गौ सेवकों द्वारा भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न

जगदलपुर । गौ सेवकों के तत्वावधान में मंगलवार को जगदलपुर स्थित मावली माता मंदिर में भव्य शस्त्र पूजन कार्यक्रम श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि के रूप में रजनीश पानीग्राही व प्रकाश झा शामिल हुए।

इस पूजन कार्यक्रम में विधि विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, शौर्य परंपरा,धर्मरक्षा तथा गौ सेवा के प्रति जनजागरण को प्रोत्साहित करना रहा।

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण अंग हैl शस्त्र केवल शक्ति का प्रतीक नहीं,बल्कि अन्याय के प्रतिकार,निर्बलों की रक्षा और धर्म की मर्यादा बनाए रखने के संकल्प का भी प्रतीक है। हमारी संस्कृति हमें शक्ति के साथ संयम, साहस के साथ विवेक और सामर्थ्य के साथ सेवा का भाव भी सिखाती है।

उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा और रक्षा भारतीय सांस्कृतिक परंपरा में विशेष स्थान रखती है। गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं,बल्कि करुणा, संवेदना और जीवमात्र के प्रति दायित्व का प्रतीक भी है। समाज के युवाओं को अपनी सांस्कृतिक विरासत,धार्मिक परंपराओं और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। सांसद ने आयोजनों के सम्बन्ध मे कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए गौ सेवकों के प्रयासों की सराहना की।

गौ सेवक बस्तर की ओर से सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गयाl कार्यक्रम का समापन गौ सेवा,सनातन संस्कृति के संरक्षण तथा सामाजिक एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर अनिल अग्रवाल,कैलाश ठाकुर,किशोर पांडे,कमलेश विश्वकर्मा,अभिलाष यादव,नरेश कोरी,आशीष कोटक,रोहन घोष,विक्रम ठाकुर,आंनद झा,बृजेश कपूर,जशवंत जोशी,रवि नेताम,इंद्र टेमरे,रमेश नायडू,संजय मौर्य,योगेश ठाकुर, रोहन सेठिया,यश कुमार, फूलकुमार,गौरव ठाकुर,विक्रांत नाग,शुभम ठाकुर,सावन यादव,सचिन ईनानी,महेंद्र,अमित ठाकुर,बलराज यादव,नीरज पानीग्राही,गीतेश पानीग्राही,जितेंद्र जोशी,डालेस्वर कश्यप एवं प्रियांशु ठाकुर सहित अन्य गौ सेवक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *