विहंगम योग संत समाज ने किया रक्तदान
बीजापुर :- विहंगम योग संत समाज जिला बीजापुर छत्तीसगढ़ के द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सद्गुरु उत्तराधिकारी परम पूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विश्व व्यापी रक्तदान किया गया इस अवसर पर विहंगम योग संत समाज जिला बीजापुर के द्वारा आज जिला अस्पताल में20 यूनिट रक्तदान किया गया इस रक्तदान हेतु विहंगम योग संत समाजके ग्रामीण क्षेत्र के अनुयायियों के द्वारा .रक्तदान में भाग लिया गया संत समाज ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान की महत्ता को समझाते हुए ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों के द्वारा रक्तदान प्रतिवर्ष करवाते आ रहे हैं विहंगम योग इस क्षेत्र में शांति के लिए कार्य करती है लोगों के बीच योग मेडिटेशन की पद्धति सीखाता है आज के इस कार्यक्रम में विहंगम योग संत समाज के संरक्षक एवं प्रांतीय अन्न मंत्री श्री महेश चापड़ी श्री अशोक परतागिरी शेखर पटेल भूपत जुमार पोदिया राम मन्हैया माण्डोराम सुखमन एवं अन्य गुरु भाइयों का सहयोग रहा जिला अस्पताल के पैथोलॉजी लैब इंचार्ज श्री सदाशिव दुर्गम मुकेश पटेल एवं समस्त स्टाफ का सहयोग रहा अंत में रक्तदाताओं को बधाई देते हुए एवं भविष्य में और ज्यादा रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हुए जिला अस्पताल के समस्त स्टाफ एवं विहंगम योग संत समाज का आभार प्रकट करता है
