आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान हेतु डायल करें ‘निदान 1100’ हेल्पलाइन: नगर पालिका कवर्धा

कवर्धा,,,नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा शहर के गली-मोहल्लों में आवारा कुत्तों की समस्या के निराकरण हेतु नागरिकों से हेल्पलाइन पर सूचना देने की अपील की गई है। यदि आपके वार्ड, गली या मोहल्ले में आवारा कुत्तों के कारण आम नागरिकों, बच्चों या बुजुर्गों को असुविधा या खतरा महसूस हो रहा है, तो तुरंत राज्य स्तरीय टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1100 (निदान) पर संपर्क कर अपना नाम व पूरा पता दर्ज कराएं। शिकायत मिलते ही नगर पालिका की टीम द्वारा मौके पर पहुँचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा की स्थिति में तत्काल 1100 पर कॉल कर समाधान प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *