भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 151 वीं जयंती मनाई गई

कवर्धा,,,ग्राम भगतपुर में कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला कबीरधाम द्वारा भारत रत्न लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण किया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए उनके अतुलनीय योगदान को नमन किया।

सरदार पटेल जी ने अपने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी नेतृत्व से देश की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत की नींव को सुदृढ़ किया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ संकल्प, संगठन शक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण से असंभव लक्ष्य भी प्राप्त किए जा सकते हैं।

मैं आयोजन के लिए कुर्मी क्षत्रिय समाज के वरिष्ठजनों और सदस्यों का भी अभिनंदन करती हूं, जो अपनी गौरवशाली परंपराओं, सामाजिक एकजुटता और परिश्रम से राष्ट्र निर्माण में बहुमूल्य योगदान दे रहें हैं।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा , सांसद संतोष पांडेय , कुर्मी क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष लालजी चंद्रवंशी, सुरेश चंद्रवंशी, दिनेश चंद्रवंशी , भुनेश्वर चंद्राकर , मोतीराम चंद्रवंशी , चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, नंदलाल चंद्राकर , श्रीमती इन्द्राणी चंद्रवंशी , ज्योति चंद्राकर , सुषमा चन्द्रवंशी जी सहित समाज के सदस्यगण एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *