बीजापुर से दुर्ग जा रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त
जगदलपुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार स्लीपर यात्री बस सड़क पर पलट गई। हड़से में तीन महिलाएं और दो बच्चे घायल हो गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस का नंबर सीजी 07- 9655 है, जो कि मनीष ट्रेवल्स दुर्ग की है। यह बस बीजापुर से सवारियां लेकर दुर्ग जा रही थी।
हादसा बीजापुर जिले के नेलसनार थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेमुर्गा मोड़ के पास 31 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे हुआ। यहां बीजापुर से दुर्ग जा रही मनीष ट्रेवल्स की यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में बस सवार 5 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में 30 वर्षीया स्वाति सोनी बीजापुर और एकलव्य विद्यालय की शिक्षिका रुपाली श्रीवास्तव को ज्यादा चोट लगी है। इन्हे दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। तीन अन्य घायलों को मामूली चोट लगने के कारण घर भेज दिया गया। घायलों में 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। मामूली घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेलसनार लाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही भैरमगढ़ व नेलसनार से सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। एसपी उमेश प्रसाद गुप्ता ने घटना की पुष्टि की है।
