बस्तर फाइटर्स में भर्ती के लिए आवेदन आज से
जगदलपुर। पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देश पर बस्तर जिले में बस्तर फाइटर्स के 79 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया 2 नवंबर से शुरू हो रही है। 50 पद अनुसूचित जनजाति के लिए, 2 पद अनुसूचित जाति के लिए, 11 पद अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए और 16 पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हैं। भर्ती सिर्फ स्थानीय युवाओं की ही की जाएगी। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय बस्तर जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार आवेदन 2 नवंबर से 12 नवंबर की शाम 5 बजे तक रक्षित केंद्र बस्तर जगदलपुर तथा केशलूर परपा, लोहंडीगुड़ा एवं भानपुरी स्थित एसडीओपी कार्यालयों में जमा किए जा सकते हैं। इसके आलावा रजिस्टर्ड डॉक से आवेदन पुलिस अधीक्षक कार्यालय जगदलपुर में भी भेजे जा सकते हैं।
