महंगाई राहत मामले में पेंशनर्स एक बार पुनः छले गए – ताटी

बीजापुर:- केंद्र सरकार जब जब अपने कर्मचारियों एवं पेंशनरों के महंगाई राहत में वृद्धि करती है कायदे से राज्य सरकारों को भी इसका अनुकरण करते हुए केंद्र द्वारा देय तिथि से ही राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को महंगाई भत्ता/ राहत प्रदाय किया जाना चाहिए जो कि अक्सर होता नहीं है।
महीनों इंतजार के बाद पेंशनरों को बिना एरियर के महंगाई राहत देना अन्याय है। आठ दस माह
माह जनवरी 26 से लंबित 2% महंगाई राहत बिना एरियर के दिया जा रहा है जो कि पेंशनरों के साथ घोर अन्याय है।
उक्त बातें भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ बस्तर संभाग के संभागीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय मंत्री राम नारायण ताटी ने शनिवार को संगठन के मासिक बैठक के दौरान कही।
ताटी ने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ एवं मप्र दोनों ही प्रांतों में भाजापा की सरकार काबिज है। इसके बावजूद पेंशनरों को महंगाई राहत देने के मामले में भेदभाव पूर्ण नीति अपनाया गया है। मप्र सरकार अपने पेंशनरों को जहां जुलाई 26 से 2% महंगाई राहत में बढ़ोत्तरी का आदेश जारी की है वहीं छत्तीसगढ़ सरकार 1 नवंबर से 2% बढ़ोत्तरी का आदेश जारी की है ।
ताटी ने कहा कि क्या मध्यप्रदेश की तुलना में छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय है। जो भी हो पेंशनरों की नाराजगी देखते हुए सरकार को चाहिए कि अपने आदेश को तत्काल संशोधित करे।

प्रदेश उपाध्यक्ष सत्तार खान की जन्म दिन मनाई गई।

बैठक के दौरान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल सत्तार खान का जन्म दिन उत्साह पूर्वक मनाया गया। उपाध्यक्ष सत्तार खान को सभी पेंशनर्स ने बधाई दी व फूलमालाओं से स्वागत किया। बैठक के बाद बिना एरियर के जारी महंगाई राहत आदेश की होली जलाकर पेंशनरों ने सरकार के प्रति अपनी नाराजगी जताई ।
इस मौके पर बड़ी संख्या में पेंशनर साथी एवं मातृ शक्ति मौजूद थे।
महंगाई राहत आदेश संशोधन करने की मांग करने वालों में आर एन ताटी,किशोर कुमार जाधव ,अब्दुल सत्तार खान, शिव कुमार मिश्रा,एल एस नाग,सुरेश कुमार दलाई ,एम डी राठौर,धरम सिंह मंडावी, बी एस नेताम,पी सी जैन,विमल पांडे , हफीज खान, दीपक रंगारी सुमन सिंह ठाकुर,मोतीलाल शोरी ,गिरीश रावल , अनीता राज ,कस्तूरी मिश्रा ,केशर मिश्रा ,सरोज साहू ,जयमनी ठाकुर ,शीला ताराम ,विमला ठाकुर ,के बेलसरिया एवं जया इशाक मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *