सामाजिक सौहार्द का महापर्व है छठ: किरण सिंह देव



जगदलपुर। अस्वस्थता के बावजूद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव की आस्था डिगी नहीं है।लोक आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव आज अल सुबह महापौर संजय पांडे तथा भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गंगामुंडा तालाब एवं दलपत सागर सुबह पहुंचे। किरण देव ने छठ महापर्व पर समाज के लोगों और श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट कर सभी को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि छठ महापर्व हमारे भारतीय संस्कृति, लोक आस्था, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता एवं सामाजिक समरसता का महापर्व है। यह महापर्व हमें सूर्य देवता एवं प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ-साथ त्याग, तपस्या, अनुशासन, स्वच्छता और परिवार की सुख-समृद्धि का संदेश देता है। छठ पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और सामूहिक सहभागिता का भी प्रतीक है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने छठ पर्व पर भगवान सूर्य देव से क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर महापौर संजय पांडे, निर्मल पाणिग्रही, अविनाश श्रीवास्तव, प्रकाश झा, लक्ष्मण झा, गोविंद ईनाणी, सत्यम झा एवं भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *