इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में नवनिर्मित बैडमिंटन वुडन कोर्ट का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने किया विधिवत लोकार्पण


जगदलपुर। मंगलवार को शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में नवनिर्मित बैडमिंटन वुडन कोर्ट का लोकार्पण किया। बैडमिंटन वुडन कोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री किरण देव ने कहा कि बस्तर के खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिशा में एक और पहल हुई है। वुडन कोर्ट के निमार्ण से बैडमिंटन खिलाडियों को अभ्यास और खेल प्रदर्शन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा। शहर के बैडमिंटन खिलाडियों की वुडन कोर्ट की बहुत पुरानी मांग रही जिसका लोकार्पण किया गया। लोकार्पण कार्यक्रम में विधाशरण तिवारी,निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,निर्मल पानीग्राही , राणा धोष ,बस्तर जिला बैडमिंटन संघ अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, सचिव राजेश त्रिपाठी, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष मनीष गुप्ता,सुनील खेडुलकर, कैलाश चौहान,समीर सेन , सुब्बाराव, ऋषि हेमांणी, बी जयराम, गोविंद ईनाणी, शैलेन्द्र भदौरिया, एवं खिलाड़ी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *