बस्तर सांसद महेश कश्यप के छोटे भाई लिंगेश्वर कश्यप का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप के छोटे भाई लिंगेश्वर कश्यप का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बस्तर अंचल में शोक की लहर है। परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में इस दुखद घटना से गहरा शोक व्याप्त है।

लिंगेश्वर कश्यप मिलनसार एवं सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने सहज व्यवहार और आत्मीय संबंधों के चलते वे लोगों के बीच परिचित थे। उनके असामयिक निधन को परिवार और परिचितों के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। निधन की सूचना पर सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा सांसद महेश कश्यप सहित शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

परिजनों के अनुसार, लिंगेश्वर कश्यप की अंतिम यात्रा बुधवार 18 नवंबर को सुबह 10 बजे उनके गृह निवास ग्राम कलचा, झरनीगुड़ा से निकाली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *