सुकमा में पंचायत सचिवों की नई पदास्थपना



सुकमा। आदिवासी बाहुल्य सुकमा जिलों की ग्राम पंचायतों में अब नया सबेरा आने वाला है।जिला पंचायत के सीईओ मुकुंद सिंह ठाकुर (आईएएस) ने पुराने ढर्रे को तोड़ते हुए 20 नए सचिवों की ग्राम पंचायतों में पदास्थपना की है।
जिला पंचायत सीईओ मुकुंद सिंह ठाकुर की नई पहल से सुकमा में पंचायत व्यवस्था को मजबूती और रफ्तार मिलेगी। 10 साल से जमे पंचायत सचिवों का तबादला किया गया है।कलेक्टर के मार्गदर्शन में सीईओ ने पंचायत सचिवों का बड़ा फेरबदल कर उन्हें 7 दिन में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। ऐसा न करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। इस फेरबदल की बड़ी बात यह है कि 14 पुराने सचिव हटा दिए गए हैं और 20 नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *