महंगाई भत्ता व महंगाई राहत के आदेश जलाकर कर्मचारियों-पेंशनरों ने जताया विरोध

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर कर्मचारियों एवं पेंशनरों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। 19 नवंबर को कर्मचारी-अधिकारी एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मंत्रालय के सामने जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई भत्ता संबंधी आदेश की सैकड़ों प्रतियां जलाकर विरोध जताया गया।

संयुक्त मोर्चा ने 30 अक्टूबर को जारी आदेश को आंशिक बताते हुए कहा कि कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 10 जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत का लाभ नहीं दिया गया है। एरियर की राशि भी नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई गई। मोर्चा ने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में विधानसभा सत्र के बाद निर्णायक आंदोलन किया जाएगा।

इधर, छत्तीसगढ़ पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डॉ. पी.पी. मनहर के आह्वान तथा संभागीय अध्यक्ष बस्तर संभाग के निर्देश पर बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों से पेंशनर मंत्रालय पहुंचे और संयुक्त मोर्चा के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष केके द्विवेदी, के.आर. रात्रे (कार्यकारी अध्यक्ष), जी.ओ. शाही (प्रांतीय प्रवक्ता), डी.पी. पांडे (संभागीय उपाध्यक्ष), अनंत महतो (जिला सचिव), आर.एस. सूर्यवंशी (सहसचिव), पदमनाथ निषाद (संगठन मंत्री), होगा गणेश राम साहू एवं जगदीश साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *