बूथ, पंचायत व वार्ड कमेटियों के गठन और बीएलए नियुक्ति के लिए रेखचंद जैन ने ली बैठक



दंतेवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी दंतेवाड़ा द्वारा बूथ, पंचायत एवं वार्ड कमेटियों के गठन, बीएलए की नियुक्ति तथा आगामी विधानसभा घेराव कार्यक्रम के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस दंतेवाड़ा के प्रभारी एवं पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से बूथ, पंचायत एवं वार्ड कमेटियों के गठन तथा बीएलए की नियुक्ति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रेखचंद जैन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय संगठन खड़ा करना आवश्यक है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी के साथ बूथ, पंचायत और वार्ड कमेटियों का गठन जल्द से जल्द पूर्ण करने तथा प्रत्येक बूथ में बीएलए की नियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रदेश के ज्वलंत जनहित के मुद्दों को लेकर प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को लेकर भी गहन चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जनता के अधिकारों, स्थानीय समस्याओं और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ सड़क से लेकर विधानसभा तक संघर्ष करेगी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सलीम रजा उस्मानी, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष एवं पीसीसी मेंबर अवधेश गौतम, पूर्व विधायक देवती महेंद्र कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुलोचना कर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार नाग, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा सोरी, ब्लॉक अध्यक्ष किरत आलमी, जिला महामंत्री विमल सलाम, जिला महामंत्री रविश सुराना, जिला कांग्रेस सचिव मनोज कौरव, जिला मीडिया प्रभारी मनीष ठाकुर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष गणेश दुर्गा, उपाध्यक्ष उमेश कश्यप, जिला महासचिव संदीप राठौड़ एवं अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *