भाजपा ने मनाया संविधान गौरव दिवस
जगदलपुर।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज गुरूवार को संविधान गौरव दिवस मनाया गया। संविधान दिवस के मौके पर भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा भाजपा जिला कार्यालय में संगोष्ठी का गरिमामयी आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने संविधान निर्माण में डा. भीमराव अम्बेडकर व अन्य योगदानकर्ताओं को स्मरण किया एवं नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
पूर्व विधायक डा.सुभाऊ कश्यप ने संगोष्ठी में कहा कि भारतीय संविधान लोकतंत्र की आत्मा है। 26 नवम्बर 1949 को भारत की संविधान सभा में भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था, जो 26 जनवरी 1950 को देश में लागू हुआ। संविधान प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार प्रदान करता है।
भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि संविधान का सम्मान ही लोकतंत्र की असली ताकत है। भारत का संविधान केवल कानूनों और नियमों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक आत्मा, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक न्याय का आधार है।
संगोष्ठी को वरिष्ठ अधिवक्ता एल ईश्वर राव, दिनेश पाणिग्रही व विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक जयप्रकाश पाढ़ी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल राव ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य, नरसिंह राव,सफीरा साहू, परीसराम बेसरा,खेमसिंह देवांगन, रोहित त्रिवेदी,प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, संजय विश्वकर्मा, नवीन ठाकुर, शशिनाथ पाठक, संतोष बाजपेयी, संजय चंद्राकर,संजय मिश्रा, राजेश श्रीवास्तव,बसंत जोशी,ईशनारायण पाण्डेय, नरेन्द्र पाणिग्रही, विपिन मालवीय, माहेश्वरी ठाकुर, योगेश ठाकुर,रमेश पाणिग्रही,अरूण दास, बसंत दहिया,जयंत विश्वास, संतोष जोशी,मलय झा,पी आकाश, प्रतिमा राय, प्रीति वानखेड़े, नितिन जैन, वीरेंद्र कुमार बहोते, अनिता नागे, प्रांजल चौबे, मनीषा खरे, वरूणा मिश्रा, फूलसिंह सेठिया, राजपाल कसेर, ब्रिजेश शर्मा,रौशन झा,परमेश राजा, मीना साहू,किरण दीवान, अनिमेष चौहान, रमेश नायडू आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
