क्रिएटर अवॉर्ड्स 2026 की निष्पक्षता पर सवाल, वोटिंग के आंकड़े सार्वजनिक करे भाजपा सरकार-लखेश्वर बघेल

जगदलपुर :- छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स 2026 को लेकर प्रदेशभर के कंटेंट क्रिएटर्स में असंतोष और नाराजगी सामने आ रही है इस मामले पर छत्तीसगढ़ विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष व बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने कहा कि प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली कंटेंट क्रिएटर्स के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए

क्रिएटर्स का आरोप है कि अवॉर्ड्स के लिए प्रदेशभर में ऑनलाइन वोटिंग कराई गई लोगों ने अपने पसंदीदा क्रिएटर्स के समर्थन में दिन-रात मेहनत की, लेकिन परिणाम घोषित होने के बाद वोटिंग के वास्तविक आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए गए कुछ प्रतिभागियों ने पुरस्कार वितरण में पक्षपात और अपने चहेते लोगों को प्राथमिकता देने के आरोप भी लगाए हैं

बस्तर विधायक श्री लखेश्वर बघेल ने कहा कि यदि जनता से वोटिंग कराई गई थी, तो उसकी पूरी प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए वोटिंग के श्रेणीवार आंकड़े, जूरी का मूल्यांकन और विजेताओं के चयन का आधार सार्वजनिक किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी क्रिएटर के मन में भेदभाव या अन्याय की भावना न रहे

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कंटेंट क्रिएटर्स अपनी मेहनत और प्रतिभा से प्रदेश की कला, संस्कृति, पर्यटन और स्थानीय पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचा रहे हैं ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं का मनोबल बढ़ाना सरकार की जिम्मेदारी है

उन्होंने भाजपा सरकार और संबंधित विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, शिकायतों का निराकरण करने तथा वोटिंग एवं चयन प्रक्रिया का पूरा विवरण सार्वजनिक करने की मांग की उन्होंने कहा कि सम्मान का वास्तविक अर्थ तभी है, जब हर प्रतिभागी को निष्पक्ष अवसर और अपनी मेहनत का उचित सम्मान मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *