मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने साझा की दीपावली की खुशियां



जगदलपुर। दीपावली के उल्लास और आपसी मेल-मिलाप के बीच आज नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र के फरसागुड़ा में भानपुरी मंडल एवं मर्दापाल मंडल भाजपा का भव्य दीपावली मिलन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक एवं केबिनेट मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से शामिल हुए। इस आयोजन में दोनों मंडलों के लगभग 3 हजार भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।


इस अवसर पर केबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश देता है। भाजपा परिवार के लिए यह अवसर कार्यकर्ताओं के साथ खुशियां साझा करने और आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने का भी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।समारोह मे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश लाठिया, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्षा वेदवती कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, जनपद अध्यक्ष संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, मंडल प्रभारी नरसिंग राव, जिला उपाध्यक्ष सफीरा साहू, जिला मंत्री खितेश मौर्य, मंडल अध्यक्ष भानपुरी प्रवीण सांखला, मंडल अध्यक्ष पवन कोर्रा सहित भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं। बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं के उत्साह से समारोह का माहौल खासा उत्साहपूर्ण रहा। पूरे आयोजन में उत्सव, उमंग और आपसी सौहार्द की झलक देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *