नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जगदलपुर कोतवाली में कार्यवाही

जगदलपुर :- पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध व्यापक रूप से लगातार कार्यवाही किया जा रहा है जो इसी तारतम्य में अवैध नशीली कैप्सूल बिक्री करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ज्ञात हो कि थाना कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि दो व्यक्ति दलपत सागर रानी घाट के पास बिना नंबर के स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर अवैधरूप से नशीली कैप्सूल बिक्री करने खड़े हैं, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती आंशिका जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के नेतृत्व में थाना कोतवाली टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था जो उक्त टीम के द्वारा मिले सूचना स्थान के पास पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम 1-मनीष प्रकाश सावल पिता स्व. सुरेश प्रकाश सावल उम्र 33 साल निवासी सामुदायिक भवन के पीछे नयापारा आड़ावाल थाना बोधघाट जिला बस्तर छ.ग.02. सुमित पाण्डेय पिता स्व. योगेन्द्र पाण्डेय उम्र 29 साल जाति ब्राम्हण निवासी पनारापारा विजय वार्ड क० 01 थाना कोतवाती जिला बस्तर छ.ग.* बताया जिनके कब्जे से
अवैध नशीली कैप्सूल DICYCLOMINE HCI TRAMADOL HCI & ACETAMINOPHEN CAPSULES PYEEVON SPAS PLUS (कैप्सूल) कुल 216 नग कैप्सूल* को अपने स्कॉर्पियो वाहन में बैठकर बिक्री करना एवं चाकू रखना स्वीकार करने से उक्त प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल को 21.B NDPS एक्ट के तहत विधिवत् दोनों आरोपियों से जप्त कर आरोपीयो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में माननीय विशेष न्यायालय NDPS, जगदलपुर भेजा गया है।

    महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
    निरीक्षक – लीलाधर राठौर ,प्रमोद ठाकुर
    उप निरी – अरुण मरकाम,
    स ऊ नि बिजेन्द्र सिंह
    प्र.आर. – विनोद चांदने ,
    आरक्षक – ,राजू, महंगूं। महेंद्र, धर्मेंद्र , कृष्णा

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *