नानगुर में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा



जगदलपुर। नानगुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पहुंचे बस्तर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय बसाक, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सी. मैत्री जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एस. टेकाम एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीना लक्ष्मी लेडिया द्वारा बिंदुवार समीक्षा की गई।
टीबी मुक्त अभियान के स्क्रीन के बारे में सेक्शन वार समीक्षा एवं अधिक से अधिक सर्वे कर पूर्ण करने निर्देश दिए गए। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हांकित कर हर माह आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अश्वा योजना के तहत नियमित जांच करवा कर सुरक्षित प्रसव कराने हेतु प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने के निर्देश दिए गए।यू विन एंट्री टीकाकरण में इंट्री करने, टीकाकरण एमआर-1 एवं पूर्ण टीकाकरण कमी में अंतर को दूर करने, मलेरिया, डेंगू एवं जापानी बुखार के बारे में जन सामान्य को जानकारी देने व मलेरिया प्रभावित गावों में हर 15 दिन में आरएफएस करने की सलाह दी गई। कुष्ठ मरीज पहचान कर दवाई वितरण कर कर उन्हें पूरी खुराक लेने हेतु प्रेरित करने कहा गया। गर्भवती महिलाओं का पंजीयन समय पर कर उनका टीकाकरण करने, गैर संचारी रोग लक्ष्य विरुद्ध पोर्टल में पूर्ण करने निर्देश दिया गया। टीबी मुक्त अभियान की स्क्रीनिंग के बारे में सेशनवार समीक्षा एवं अधिक से अधिक सर्वे कर पूर्ण करने निर्देश दिए गए। इस बैठक में मुख्य तौर पर नानगुर के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.एसआर भंवर, बीपीएम, बीडीएम, सेक्टर प्रभारी, सुपरवाइजर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपास्थि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *