लोकतंत्र की रक्षा के लिए जागरूक रहें मतदाता: रेखचंद जैन



जगदलपुर। कांग्रेस के वोट बचाओ, देश बचाओ जन अभियान के अंतर्गत जगदलपुर के राजेंद्र नगर वार्ड में जनसंपर्क कार्यक्रम बूथ स्तरीय संवाद आयोजित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने नागरिकों को संबोधित किया।
नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजेश चौधरी, जोहन सुता, अल्ताफ उल्ला खान, हेमू उपाध्याय, आरुपनंद बाघ, विजय दास, विजेंद्र ठाकुर, दुर्गा प्रसाद यादव, रामबिहारी यादव, किशन यादब, मोहसिन खान, खीरेंद्र यादव, संतोष ठाकुर, सत्या ठाकुर, लक्ष्मी राव, तुलसी कश्यप, लता सहारे, शांति कश्यप, केशर बाई, विमला, लक्ष्मी मंडावी, इंदु तिवारी,, रीना कश्यप, मंगलदेई, फूलो नागेश सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व विधायक रेखचंद एवं कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर मतदाता सूची में नाम, मताधिकार की सुरक्षा तथा लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। नागरिकों को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने और मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की गई। रेखचंद जैन ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा पर निर्भर करती है। हर पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार मिलना चाहिए। मतदाता सूची में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच पहुंचकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली ताकत है और इसकी रक्षा के लिए हर नागरिक की जागरूक भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वार्ड स्तर पर जनसंपर्क को आगे बढ़ाने और मतदाता जागरूकता अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *