सीनियर सिटीजन समिति द्वारा कन्यादान में किया गया सहयोग।
कवर्धा :- सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा के सदस्यों द्वारा आदिवासी ग्राम सोनपुर की कन्या सौभाग्य कांक्षिणी आरती छेदावी पिता स्वर्गीय नंदाराम छेदावी माता लक्षन बाई का शुभ विवाह ग्राम बरबसपुर जिला राजनांदगांव निवासी चिरंजीव दुर्गेश के साथ आनंद के साथ संपन्न हुआ। पुत्री का लालन-पालन एवं शिक्षा मां नै कठिन परिश्रम से संपन्न किया।
विवाह में आर्थिक कठिनाइयों का सामना होना स्वभाविक है।उक्त अवसर पर सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा के सदस्यों द्वारा राशि एकत्रित कर एक स्टील की अलमारी साथ ही 2 साड़ियां, स्टील जग, स्टील टिफिन एवं मंगलसूत्र एवं चूड़िया आदि कन्यादान में भेंट की गई।
अवसर पर समिति के संरक्षक प्रेमचंद श्रीमाल, अध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य भवरलाल लुनिया,शिवमंगल सिंह राजपूत, मनजीत छाबड़ा, बलदेव प्रसाद गुप्ता, रामेश्वर गुप्ता एवं प्रदेश सचिव एसएस जैन ने उपस्थित होकर कन्या को आशीर्वाद दिया एवं सुख मय दांपत्य जीवन की कामना की।
