स्कूल, आश्रमो में पदस्थ दैनिक वेतनभोगी (भृत्य) के मजदूरी मद में आबंटन प्रदाये करने विक्रम मंडावी ने शिक्षा मंत्री को मांग पत्र सौंप कर किया आग्रह

बीजापुर :- बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी ने जिले के स्कूल आश्रमों में पदस्थ दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के मजदूरी मद में आबंटन प्रदाय करने के लिए शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम से मुलाकात करते हुए मांगपत्र सौंप कर आग्रह किया ।

जिले में संचालित स्कूल आश्रमों में पदस्थ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को विगतदस माह से मजदूरी नही मिलने से अपने जीविकोपार्जन में आ रही परेशानियों से क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी को अवगत कराया था । दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के समस्या को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी ने तत्काल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम से मिलकर लिखित रूप से उक्त कर्मचारियों के मजदूरी मद में आबंटन प्रदाये करते हुए उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करने का सादर अनुरोध किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *