प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ यादव ठेठवार समाज महासभा की रायपुर में बैठक सम्पन्न

रायपुर :- प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ यादव ठेठवार समाज महासभा की बैठक बड़ा अशोक नगर शंकराचार्य विद्यालय गुढ़ियारी में आहूत किया गया । इस बैठक का शुभारंभ युदुवंशियों के आराध्य देव श्री कृष्ण के तैल चित्र पर माल्यार्पण व गुलाल अभिषेक कर आरती गायन किया गया । इस बैठक के मुख्य अतिथि प्रवीण यदु, अध्यक्षता परमानन्द यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, विशिष्ट अतिथि के रूप में जितेंद्र यदु, संरक्षक रविशंकर यदु, सलाहकार विजय यदु, सन्तोष यादव, सरोज यादव, पर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ हरनारायण यदु, रामजीवन यादव, अध्यक्ष रायपुर राज सन्तोष यादव एवं हरिराम के आतिथ्य में किया गया । आरती के पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया ।

इस बैठक में प्रदेश भर से आये युवा साथियों व वरिष्ठ जनों ने बारी बारी से अपना परिचय दिया और स्वल्पाहार के बाद बैठक में आवश्यक प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया । छ: संभागों में सर्वप्रथम रायपुर सम्भाग प्रभारी बसन्त राम जीवन यदु, शुभम यदु, महासमुंद प्रभारी भोजराज यादव, दुर्ग सम्भाग प्रभारी सत्येंद्र यादव, रविनारायण यदु, जितेंद्र यदु, सरोज यादव, रवि यादव बालोद, राजनांदगांव सम्भाग प्रभारी विजय यादव, बस्तर संभाग प्रभारी रविशंकर यादव को बनाया गया है । सभी सम्भाग प्रभारियों को राज अध्यक्षों के साथ एक समिति गठित किया जाना है । समिति द्वारा अतिशीघ्र राज, नगर ईकाई, ब्लाक ईकाई, जिला ईकाई युवा प्रकोष्ठ के गठन का कार्य पूरा करेंगे । साथ ही संगठन विस्तार के बाद सदस्यता शुल्क पर निर्णय लिया जायेगा , माप दंड तय करते हुए प्रतिभाओं का सम्मान किया जायेगा । सम्पूर्ण इकाइयों के गठन के बाद प्रदेश स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा । इस दौरान जाती जनगणना पर भी विचार किया गया । बैठक में नरोत्तम यदु प्रदेश सचिव द्वारा आय व्यय प्रस्तुत किया गया ।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि प्रदीप यदु ने समाज हित मे सदैव उपस्थित रहने की बात कहते हुए सभी साथियों को एकजुट होने की अपील किया । सलाहकार जोहत राम यदु ने अपने उद्बोधन में कहा कि युवा प्रकोष्ठ का गठन समाज का आधार स्तम्भ है, जो 2005 से निरंतर सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है, जो काफी प्रशंसनीय है । अतिथियों के उद्बोधन के बाद युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष परमानन्द यादव ने सभी का आभार प्रगट करते हुए कहा कि आज प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ सभी राज पार में युवा प्रकोष्ठ, जिला ईकाई , नगर ईकाई के गठन प्रक्रिया के लिए लगातार दौर किया जा रहा है, जिसमे सभी का सहयोग मिल रहा है । बैठक में अम्बागढ़ चौकी, गंडई, जगदलपुर बालोद, गरियाबंद, भाटापारा, बेमेतरा, राजिम, रायपुर, दुर्ग सहित प्रदेश के अन्य जिलों से आये स्वजातीय जन युवा ओरकोष्ठ के बैठक में आप सभी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर समाज के हित में अपनी भागीदारी निभाया है । इस भीषण गर्मी में आप सभी की उपस्थिति समाज को एक नई दिशा देगी । जब भी युवा प्रकोष्ठ की बैठक व कार्यक्रम आयोजित होता है आप सभी की पावन उपस्थिति युवा प्रकोष्ठ को मिलता रहेगा । उक्त बैठक में बसन्त रामजीवन यदु, किशुन्क यादव, आशीष पेखन, रवि यादव, भोजराज , गोविंद, अशोक मुकेश, नवीन ,रूपेश, सन्त कुमकर, विजय यदु, सन्तोष , जितेंद्र रेखराम, टोमन, लालचंद, सतीश, रवि यदु, बीपी यदु, डॉ रविनारायन यदु, बीरेंद्र यदु, सत्येंद्र, राजू, सूर्यकांत, विजय यादव शुरेश, उग्रसेन, जितेंद्र, डपेंद्र, टाकेश्वर भागीरथी ज्ञान प्रकाश, महेश यादव, सचिदानन्द, निविश, तेजराम, मुकेश, कर्ण एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन नवीन यदु और नरोत्तम यदु ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *