छालीवुड की अंजली फाल्गुनी अब टॉलीवुड में बिखेरेगी अपना जलवा , अंजली का अपने फैन्स के लिए धमाकेदार खबर
रायपुर :- छत्तीसगढ़ की फ़िल्मी कलाकार अंजली फाल्गुनी ठाकुर अब तेलगु फ़िल्म में अपना जलवा बिखेरेगी । अंजली फाल्गुनी को तेलगु फ़िल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल मिला है और अभी फ़िल्म की शूटिंग आंध्रप्रदेश के विशाखापटनम में शूटिंग चल रहा है । अंजली ने शूटिंग के दौरान की बहुत सारी तस्वीरें, वीडियो अपने इंस्टाग्राम में अपलोड किया है ,जिसे अंजली के फैन्स तेजी से वायरल कर रहे हैं ।

हाल ही में अंजली का जन्मदिन था, इस दौरान उनके प्रशंसको ने उन्हें काफी प्यार और दुआएं दिया । तेलगु फ़िल्म में कदम रखते ही अंजली प्रशंसको कक तादात और बढ़ने लगी है , तेलगु फिल्मों के दर्शकों के दिलों में अंजली ने काफी कम समय मे जगह बनाने में सफलता हासिल किया है । अंजली के काम को साउथ की फ़िल्म इंडस्ट्री में काफी पसंद किया जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि ज्यादातर अंजली अब साउथ की फिल्मों में ही नजर आ सकती है ।
अंजली जिस फ़िल्म की शूटिंग कर रही है वह बहुत जल्द तेलगु और तमिल भाषा मे रिलीज किया जायेगा । अंजली ने कई छत्तीसगढ़ी भाषा की फिल्मों में अभिनय किया है, वह अच्छी कलाकार हैं । उनके एक्टिंग परफॉर्मेंस को उभरती हुई युवा अभिनेत्री के रूप में दर्शकों ने काफी पसंद किया है । अंजली ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों के साथ साथ कई प्रादेशिक भाषा के एल्बमों में अपने अभिनय का जादू चलाया है ।
