महाअष्टमी पावन पर्व के अवसर पर पूर्व सांसद विक्रम उसेंडी ने छोटे कापसी दुर्गा मंदिर में माथा टेक क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – शारदीय दुर्गापूजा कापसी में महाअष्टमी के अवसर पर सोमवार को पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने छोटे कापसी दुर्गा मंदिर के साथ अन्य ग्रामों में भी दुर्गा माता के दर्शन के लिए पहुंचे। विक्रम उसेंडी ने मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया । माता के दरबार में हाथ जोड़कर क्षेत्र वासियों की सुख समृद्धि व अमन चैन के लिए प्रार्थना की।

ग्रामों के दौरे उपरांत मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ जनसंपर्क कर पार्टी से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा की इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कापसी क्षेत्र अंजली अधिकारी, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य प्रितपाल सिंह,जिला भाजपा उपाध्यक्ष असीम राय,पखांजूर मंडल अध्यक्ष श्यामल मंडल,दीपंकर दत्ता, महामंत्री किसान मोर्चा स्वपन तरफदार आदि कार्यकर्ता एवं कापसी दुर्गा एवं माँ काली पूजा समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *