यह कैसा गोरखधंधा, वाहन पर लिखा है प्रेस और ढोए जा रहे हैं गैस सिलेंडर!



अर्जुन झा-
जगदलपुर। यह तरीका ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ वालों को धोखा देने के लिए ईजाद किया गया है, या फिर धौंस जमाने के लिए, यह तो वाहन मालिक हीजानें, मगर यह गाड़ी जगदलपुर में सिस्टम को ठेंगा दिखाते हुए गजब कारनामा कर रही है। शहर में बिना नंबर प्लेट वाली एक स्कार्पियो कार गैस टंकियां ढोती गाहे बगाहे नजर आ ही जाती है। भले ही नंबर प्लेट का अता पता नहीं है, मगर इस गाड़ी की स्क्रीन पर बड़े अक्षरों में प्रेस जरूर लिखा हुआ है।
दरअसल आजकल अपने वाहनों पर प्रेस शब्द लिखवा कर चलने का शगल सा चल पड़ा है। लोग इसकी आड़ में अपनी टशन तथा औरा दिखाते हैं, पुलिस वालों के सामने रुतबा झाड़ते हैं।. कई लोग ऐसे भी हैं जिनका मीडिया जगत से दूर दूर का नाता नहीं है, फिर भी वे अपने वाहन में “प्रेस” लिखवाए हुए हैं। हद तो तब हो जाती है जब ऑटो, ट्रकों, बसों और मालवाहक वाहनों तक में प्रेस लिखा नजर आ जाता है।. आजकल जगदलपुर शहर में प्रेस लिखी एक स्कार्पियो कार से एचपी गैस की टंकियां की सप्लाई की जा रही हैं। इस कार में नंबर प्लेट भी नहीं लगी है। कुछ लोगों के अनुसार इस वाहन से आसपास के कई गांव और विशेषकर नगरनार के बॉर्डर इलाके में टंकी भेजी जाती है आश्चर्य इस बात को लेकर है कि इस बिना नंबर प्लेट की कार से कई अवैध कृत्य करने की जानकारी भी सामने आई है। इस स्कॉर्पियो कार की संदिग्ध गतिविधियों की भी चर्चा जोरों पर है। अगर पुलिस बिना नंबर प्लेट वाहन स्कॉर्पियो से अवैध रूप से गैस टंकी को सप्लाई की जांच करे तो उक्त वाहन किसके नाम से है और गाड़ी कौन उपयोग कर रहा है कि जानकारी सामने आएगी। इस वाहन के जरिए किए जाने वाले काले कारनामे भी उजागर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *