जनपद माध्यमिक शाला बीजापुर मे मनाई गई मिसाईल मेन डॉ.कलाम की जयंती
बीजापुर :- शनिवार दिनाँक 15.10.2022 को मिसाईल मेन ,प्रख्यात वैज्ञानिक,महामहिम भारत के पूर्व राष्ट्रपति डा. ए पी जे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई,आज की बाल सभा डॉ. कलाम के नाम रही।
बाल संसद के सदस्यों ने व शिक्षकों ने उनकी छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हे नमन किया गया।संस्था के शिक्षक कैलाश रामटेके ने छात्र – छात्राओं को उनकी जीवनी से अवगत कराते हुये कहा कि किस तरह बेहद साधारण परिवार मे जन्म लेकर इंजीनियर,वैज्ञानिक व भारत के राष्ट्रपति बने, पद्यश्री से लेकर उन्हें भारत रत्न मिला।विश्व व देश के 40 से अधिक विश्वविघ्यालयों ने उन्हे डाक्टरेट की मानध उपाधि से सम्मानित किया है।उन्होंने अग्नि, पृथ्वी, आकाश, नाग, त्रिशुल मिसाईल बनाने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वे पढ़ाई और काम 18 घंटे किया करते थे।छात्रों को इनके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी गई।इस अवसर पर संस्था के प्रधान अध्यापक आर .आर खान, शिक्षक सुरेश नरेटी ,रजनी लता सिंह,ममता नाग,राकेश जागर उपस्थित थे।
