छोटे कापसी में धूमधाम से मनाई छठ पूजा,सूर्य को अर्घ्य देने देवदा नदी तट पर उमड़ी महिलाओं की भीड़
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – महापर्व छठ पूजा छोटे कापसी में धूमधाम से मनाई गई। प्रातः काल से ही देवदा नाला कापसी में सूर्य भगवान को पानी में खड़े होकर अर्घ्य देने व उपासना पूजा करती महिलाएं नजर आईं। महिलाओं ने सूर्य उपासना पूजा अर्चना कर उपवास व्रत कर यह त्योहार मनाया।

साथ ही अपने परंपरागत वस्त्र आभूषण व श्रृंगार से सज, धज कर नजर आईं। छठ पर्व या षष्ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिंदू पर्व है। कहा जाता है कि यह पर्व बिहारीयों का सबसे बड़ा पर्व है ये उनकी संस्कृति है। छठ पर्व बिहार में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।छोटे कापसी में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ छठ महापर्व मनाया गया। इस मौके पर महिलाओं ने छोटे कापसी की देवदा नदी मे पूजन-अनुष्ठान कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया एवं छठ महापर्व में सूर्य देव की विशेष पूजा और आरती उतारी गई। शाम ढलते ही देवदा नदी ख़ासपारा वार्ड नं 01 तट पर पहुची महिलाओं ने छठ माता की पूजा की और भजन गाते हुए ढलते हुए सूर्य देव को पवित्र जल में खड़े होकर अर्घ्य दिया। छठ पूजा में अंजू पाठक,नीतू पाठक,पुष्पा पाठक,अमृता पाठक ने उपुवास कर विधिविधान से पूजा अर्चना कर पति,बच्चों एवं क्षेत्र की शुखशांति की कामना की। छठ पूजा में श्रीमति विद्या नामदेव,विनोद पाठक,सुबोध पाठक,पवन पाठक,स्वतंत्र नामदेव,ड़ी.एस नामदेव,अंजना नामदेव,संध्या नामदेव,कुसुम जैन,रीना नामदेव, रीतू पाठक,माही नामदेव,श्याम साहू,मनोज शांडिल,रोहित पाठक,अमित पाठक,मरन भाभी, एवं पारावासि मौजूद रहे।
