भोरमदेव मे ज्वाईन हैण्डस् का चौथे भण्डारा आज
कवर्धा,,,,
भोरमदेव मे आज
सावन सोमवार 24 अगस्त को श्रद्धालुओं के लिए विशाल भोजन भंडारे का आयोजन किया गया है जहाँ सुबह 5 से 7 बजे तक चाय-नाश्ता और साढ़े 7 बजे से शाम 6 बजे तक भरपेट भोजन की व्यवस्था रहेगा पिछले सोमवार को पदयात्री सहित हजारों भक्तों ने यहां भोजन प्रसाद ग्रहण किये।खास बात हमारे यहां पाल्टिक डिस्पोजल का उपयोग नहीं किया जाता।

काँवरियो के लिए भी भण्डारा मे रहेगा भोजन की व्यवस्था
ज्वाईन हैंण्डस् के सदस्यों ने बताया की सावन के चौथे सोमवार को अमरकंटक एवं अन्य स्थानो से भोरमदेव तक पदयात्रा मे आने वाले भक्तों के लिए भोजन की विेशेष व्यवस्था किया गया हैं खास कर काँवरियो एवं सोमवार को व्रत करने वालो का भी ध्यान रखा जावेगा।
भोरमदेव शिव मंदिर मे प्रति वर्ष सावन माह मे लगभग 6 से 8 लाख श्रंद्धालु शिव शंकर की पूजा व दर्शन करने पहूचते हैं जिसके लिए समाजसेवी संस्था ज्वाईन हैंण्डस् द्वारा विगत 15 वर्षों से भण्डारा का आयोजन किया जा रहा है।
अब तक लाखो श्रद्धालु को इस भण्डारे का लाभ मिला है।
- भोरमदेव पहूचने वाले पदयात्री, कांवरिया, एवं दर्शनार्थियों के भरपेट भोजन की व्यवस्था रहेगा। जिसमें पूड़ी ,चावल, दाल , चनाआलू की सब्जी, आचार मीठा में मालपूआ जलेबी। अब तक दस लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसादी ग्रहण कर चुके हैं हमारा एक ही उद्देश्य बाबा भोरमदेव के दरबार से कोई भूखा ना जाए.
दिव्यांगों के लिए है विशेष व्यवस्था
भोरमदेव के मंदिर परिसर मे दिव्यांगों के लिए विलचेयर की व्यवस्था के साथ भंडारा स्थल मे कुर्सी टेबल पर बैठकर भोजन करने की व्यवस्था है साथ मे सीनियर सिटीजनो का भी विशेष ध्यान रखा जायेगा।
