पूर्व वन मंत्री ने कांग्रेस सरकार पर लगाए वादाखिलाफी आरोप
भोपालपटनम :- दो दिवसीय दौरे पर भोपालपटनम पहुंचे छत्तीसगढ़ प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने स्थानीय पी डब्लू डी गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते हुए। वर्तमान में चल रहे कांग्रेस सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा है। कि कांग्रेस सरकार आदिवासियों का आरक्षण को लेकर गुमराह कर रही है। जो 2012 में अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आरक्षण बनाया गया था । आज बस्तर एवं सरगुजा संभाग में स्थानीय भर्तियों के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है ।और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर जो भर्ती किया जा रहा है वह पी एस सी के माध्यम से हो रहा है जबकि बस्तर एवं सरगुजा संभाग में एसटी एससी ओबीसी के शिक्षित बेरोजगारों को स्थानीय भर्ती मे प्राथमिकता देना चाहिए लेकिन वर्तमान सरकार स्थानीय भर्ती के नाम से शिक्षित बेरोजगारों को गुमराह कर रही है। सरकार आरक्षण के मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं इसका जवाब वर्तमान सरकार के बस्तर संभाग के 12 विधायकों को जवाब देना होगा। भारतीय जनता पार्टी इसका विरोध करने के बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं ले पा रही है। जिससे पता चलता है कि जो कोर्ट में जा रहे हैं उन्हें लाभ का पद दिया जा रहा है जिससे स्थानीय कैडर को हानि हो रही है। जैसे कि पुलिस फॉरेस्ट अन्य विभागों में आरक्षण का लाभ नहीं मिल पा रहा है ।भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सन 2012 में जो आरक्षण दिया गया उसे लागू करें ।इन तमाम चीजों पर कांग्रेस सरकार विफल हो रही है। गागड़ा ने कहां है कि स्थानीय मुद्दों के अंतर्गत कांग्रेश के विधायक के द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।जिसके अंतर्गत जल संसाधन विभाग में भारी भ्रष्टाचार हुआ था ।जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कमेटी बनाकर क्षेत्र का भ्रमण कर भ्रष्टाचार की शिकायत जिला प्रशासन को किया गया था। लेकिन प्रशासन के द्वारा इन तमाम चीजों के जानकारी देने के बावजूद आज तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया गया। जिससे पता चलता है की कहीं ना कहीं प्रशासन का मिलीभगत हो सकता है।। इन मुद्दों को नेता प्रतिपक्ष के माध्यम से विधानसभा में उठाएंगे। पूर्व मंत्री ने कहा है कि रेत य जो भी गौण खनिज संपदा का अधिकार पंचायतों को मिलना चाहिए। इस दरमियान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष जना चिडेम महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रिंकी परस्ते सुरेश यालम युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गिरजा शंकर तामडी जिला मंत्री राकेश केतारप सीताराम तोडेम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
