कांग्रेस द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के खिलाफ सड़कों पर उतरा युवा आक्रोश

बीजापुर – स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के किए गए घोर अपमान के विरोध में आज बीजापुर में राष्ट्रप्रेमी युवाओं का भारी आक्रोश देखने को मिला। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या जी के आवाह्न व प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा जी के निर्देशन पर आज शाम जिला मुख्यालय में एक विशाल, ऊर्जावान और अनुशासित ‘मशाल यात्रा’ निकाली गई।

श्रद्धेय अटल जी को श्रद्धांजलि से हुई शुरुआत

कार्यक्रम के आरंभ में,पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रवाद के विचारों को आत्मसात करते हुए जनसेवा का संकल्प दोहराया।

मशालों और तिरंगे के साथ गगनभेदी नारे:
कलेक्ट्रेट कार्यालय से आरंभ होकर तहसील चौक होते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय तक निकली इस मशाल यात्रा में अद्भुत राष्ट्रभक्ति का नजारा देखने को मिला। हाथों में प्रज्वलित मशालें और पूरे सम्मान व गरिमा के साथ राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ थामे राष्ट्रप्रेमी युवाओं ने “राष्ट्रगीत का अपमान….नहीं सहेगा हिन्दुस्तान!” के गगनभेदी नारों से पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया।

कांग्रेस कार्यालय के समक्ष पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन:

यात्रा जब जिला कांग्रेस कार्यालय के समक्ष पहुँची, तो इसने एक विशाल और अनुशासित प्रदर्शन का रूप ले लिया। विरोध के सबसे प्रभावशाली चरण में, उपस्थित हजारों युवाओं और नागरिकों ने एक स्वर में पूर्ण ‘वंदे मातरम्’ गीत का सस्वर और सामूहिक गायन किया।
वक्ताओं ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि 15 अगस्त को नई दिल्ली स्थित एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे, श्रीमती सोनिया गांधी और श्री राहुल गांधी की उपस्थिति में राष्ट्रगीत के साथ जो व्यवहार किया गया, वह देश के अमर बलिदानियों और 140 करोड़ भारतीयों की सांस्कृतिक अस्मिता पर सीधा प्रहार है। भाजयुमो ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारत का युवा अपनी मातृभूमि के वंदन का तिरस्कार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम नाग,भाजपा जिला महामंत्री फूलचंद गागड़ा,दया शंकर पटेल,भाजयुमो जिला प्रभारी वीरेश मिश्रा,हरिहर साहनी,अशोक राव,जिलाराम राना,गोलू नाग,जागर लक्षमइया,उर्मिला तोकल,संदीप तेलम, गीता सोम,मैथियस कुजूर,बसंती लिंगम,पूजा पोंदी,दीपक भट्ट, अरविंद पुजारी,हितेश साहनी, दीपेश यालम,सहित जनप्रतिनिधि संगठन के सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने हुंकार भरी। सम्पूर्ण कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण, अनुशासित और राष्ट्रीय प्रतीकों के सर्वोच्च सम्मान के साथ संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *