पुलिस माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो माओवादी ढेर, एक की शिनाख्त डीवीसी के रूप में हुई, दूसरे की शिनाख्त बाकी
कांकेर :- जिला कांकेर अंतर्गत थाना सिकसोड़ क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर दिनांक 30.10.2022 की रात्रि में DRG कांकेर एवं BSF का बल को माओवादियों के विरुद्ध अभियान हेतु रवाना किया गया था। अभियान के दौरान दिनांक 31.10.2022 को लगभग 03:00 बजे थाना सिकसोड़ से लगभग 20 कि.मी. पश्चिम ग्राम कड़में के समीप सुरक्षा बल एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग करने पर 02 पुरुष माओवादियों के शव बरामद किए गये।

उक्त मृत माओवादियों में से प्राथमिक रूप से 01 माओवादी को DVC दर्शन पद्दा, परतापुर एरिया कमेटी सचिव एवं उत्तर बस्तर डिवीजन कमेटी सदस्य के रूप में शिनाख्त किया गया एवं 01 अन्य माओवादी की शिनाख्ती की कार्यवाही की जा रहा है ।सुरक्षा बल द्वारा घटनास्थल से काफी मात्रा माओवादियों के आर्म्स-एम्यूनेशन/विस्फोटक कैम्पिंग सामग्री बरामद किये गये । डीआरजी एवं बीएसएफ द्वारा आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान लगातार जारी रखा है।
