प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने बीजापुर दौरे पर आकर आवश्यकता से अधिक झूठ परोसा -कमलेश झाड़ी

मंत्री कवासी लखमा और कांग्रेस ने चुनाव में किए वादे पर कुछ भी नही कहा, आम जानता को बेवकूफ बनाने का काम किया, चार सालों में एक भी वादा नही हुए पूरे ,

बीजापुर :- विदित हो कि 31अक्टूबर 2022 को प्रभारी मंत्री कवासी लखमा बीजापुर जिले के भोपालपटनम एवं मद्देड के दौरे पर थे उस दौरान उन्होंने मद्देड क्षेत्र में एक कार्यक्रम में कई झूट परोसे। उन्होंने दमनकारी जनविरोधी सलवा जुड़ूम अंदोलन को ख़ुद के द्वारा विरोध कर आदिवासीयों का हितैसी बताया है । जबकि इस अंदोलन का नेतृत्व कांग्रेस नेता और भाजपा के सहयोग से चलाया गया वहीं कई नरसंहार किया गया। दूसरी तरफ़ उन्होंने चुनाव में किए गए वादो पर कुछ नही कहा । ऐसा प्रतीत हो रहा है उनके जुबान को लकवा मार गया । जेलों में बंद निर्दोष आदिवासीयों को रिहा करना,बेरोजगारों को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, शराब बंदी,कर्मचारियों की नियमितीकरण और वेतन विसंगति आदि । कांग्रेस की सरकार आने के बाद से साम्राज्यवादी ताकतें और पूंजीवाद को बढ़ावा मिला है भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुकी है बेरोजगारी भूकमारी बड़ी चुनौती बन चुकी है । क्षेत्र की आदिवासी जानता जल जंगल जमीन से बेदखल और पलायन होते जा रहे हैं। इस प्रकार कवासी लखमा ने बीजापुर दौरे पर आकर सिर्फ़ और सिर्फ़ झूठ परोसा है। झूट बोलने में इस नेता को महारत हासिल है। पर इस क्षेत्र की जनता इनकी नीतियों को समझ चुकी है और इस बार आनेवाले 2023 के चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *