अंतराज्यीय सागौन तस्करों को वन विभाग ने धर दबोचा, वाहन और तस्कर विभाग के कब्जे में

भोपालपटनम :- भोपालपटनम क्षेत्र में अंतर्राज्यीय सागौन तस्करों द्वारा बेशकीमती सागौन की तस्करी करने के लिए तस्करों द्वारा लगातार नये नये पैंतरों का प्रयोग किया जा रहा है।

अंतराज्यीय तस्करों द्वारा इस बार स्कार्पियो और जेस्ट कार में सागौन चिरान भरकर तेलंगाना राज्य ले जाने का प्रयास कर रहे थे किन्तु वन विभाग की मुस्तैदी से तस्करी कर रहे वाहन और वाहन चालक को दर दबोचने में विभाग ने सफलता हासिल किया है ।

इस सम्बंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी (सामान्य) पुष्पेन्द्र सिंह ने बताया कि रात लगभग 2 बजे के आसपास भोपालपटनम के तारलागुड़ा नाके में अवैध रूप से सागौन चिरान परिवहन करते स्कार्पियो जेस्ट कार सहित चालकों को विभाग के कर्मचारियों के द्वारा पकड़ा गया । पकड़े गए सागौन लकड़ी की कीमत अनुमानित 2 लाख के करीब आंकी गई है पकड़े गए वाहन चालक तेलंगाना के भूपालपल्ली के निवासी है, एवं दो तस्कर भोपालपटनम के भद्रकाली मेटलचेरू के बाताया गया है, अवैध तस्करी कर रहे तस्करों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *