नरवा विकास कार्य के नाम पर लाखों की हेरा फेरी, कैम्पा मद के पैसे से तालाब के जगह डबरी बना कर किया गया पैसे का बंदर बाट

भोपालपटनम (जरखांन):- वित्तीय वर्ष 2021-22 में बीजापुर जिला के वन परिक्षेत्र मद्देड सामान्य अंतर्गत कोंगुपल्ली नाला में कैंपा मद के तहत नरवा विकास कार्य हेतु लगभग 85.00 लाख रुपए स्वीकृत हुवे थे किंतु परिक्षेत्र मद्देड के अंतर्गत परिक्षेत्र सहायक पामगल एवं बीट गार्ड के मिलीभगत से बड़े भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। 85.00 लाख के लागत से नरवा के कार्यों को आधा अधूरे निर्माण कर पूरे राशि को हड़प लिया गया। यहां के तालाब निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही की गई है, विभाग द्वारा नियुक्त नरवा कार्य के इंजीनियर नंदा के द्वारा ले-आऊट दिए बिना ही तालाब निर्माण कार्य कर डाला है। जहां इतनी बड़ी राशि से एक बहुत बड़े तालाब का निर्माण किया जा सकता था किंतु छोटा सा तालाब बनाकर पूरे पैसे हजम कर लिया गया है। इंजीनियर द्वारा इस तालाब की शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैंपा रायपुर से की गई है जिसकी जांच करने रायपुर से स्वयं मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैंपा कोंगुपल्ली नाले का निरीक्षण करने आए किंतु विभागीय तालमेल के चलते संबंधित परिक्षेत्र सहायक पामगल व अन्य के खिलाप कोई कार्यवाही नही की गई है। जिससे स्पष्ट होता है की भ्रष्टाचार में वन विभाग के निचले स्तर के कर्मचारियों के साथ साथ ऊपर के अधिकारी वर्ग भी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *