दो दिवसीय विकासखण्ड स्तरीय छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का हुआ शुभारम्भ, 14 प्रकार के खेलों का किया जायेगा आयोजन

भोपालपटनम :- बुधवार दिनांक 9/11/2022 को विकासखंड भोपालपटनम के आत्मानंद स्कूल के ग्राउंड में दो दिवसीय विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल का शुभारंभ हुआ । इस ओलंपिक शुभारंभ के अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत भोपालपटनम निर्मला मरपल्ली, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मिच्चा मुतैया, अध्यक्ष नगर पंचायत भोपालपटनम रिंकी कोरम, उलाध्यक्ष नगर पंचायत रवि बोरे, जिला पंचायत सदस्य सरिता चापा, जनपद सदस्य सुनील गुरला, एल्डरमैन मो अनिश ने माता सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ आयोजन प्रारंभ किया ।इसके पश्चात छत्तीसगढ़ राज्य के राज्य गीत अरपा पैरी के धार प्रस्तुत किया गया तत्पश्चात अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया ।

जनपद पंचायत भोपालपटनम के सीईओ एस बी गौतम बीईओ व मंच में उपस्थित अन्य शासकीय कर्मचारीयों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया ।

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र में प्रोत्साहित करने प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेलभावना के आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है । इसी के भोपालपटनम मेंं दो दिवसीय ओलंपिक का शुभारंभ हुआ जिसमें 14 पारंपरिक एवं ग्रामीण खेलों के लिए प्रतियोगिता रखा गया है, जिसमे 14 खेल क्रमश फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, गिल्ली डंडा, पीटूल, लंगड़ी दौड़, बाटी, बिल्ला, खो खो, कबड्डी और रस्साकसी शामिल है ।

इससे पहले आयोजन भोपालपटनम विकासखंड में जोन स्तर पर किया गया था जहां से चयनित खिलाड़ी आज विकासखंड स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में भाग लेने के लिए भोपालपटनम पहुंचे है ओलंपिक में प्रथम स्पर्धा 100 मीटर दौड़ का रखा गया था । जनपद पंचायत भोपालपटनम अध्यक्ष निर्मला मरपल्ली ने सीटी बजाकर खेल की शुरुआत किया, उसके पश्चात स्पर्धाओं का खेल खिलाया जा रहा है । ओलंपिक का समापन दिनांक 10/11/2022 को किया जायेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *