अंधेर नगरी चौपट राजा की तर्ज परसीनियर रहते जूनियर कंप्यूटर ऑपरेटर को बना दिया लैम्पस प्रभारी प्रबंधक
छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- करोड़ो रूपये के हाईब्रीड बीज वितरण वाले हाई प्रोफाइल मामले में सहकारिता विभाग ने गड़बड़झाला करने वाले बड़े कापसी लैम्पस प्रभारी प्रबंधक पार्थ देवनाथ को सस्पेंड किया था। वही बड़े कापसी लैम्पस में समिति के सदस्यों एवं सहकारिता विस्तार अधिकारी की मिलीभगत से सीनियर कर्मचारी के रहते जूनियर कम्प्यूटर ऑपरेटर को प्रभारी प्रबंधक बना दिया। ज्ञात हो कि बड़े कापसी लैम्पस में करोड़ों रुपये के हाइब्रिड बीज वितरण वाले हाई प्रोफाइल मामले में तत्कालीन प्रभारी प्रबंधक पार्थ देवनाथ के द्वारा व्याज अनुदान की राशि जोड़कर शासन की ओर प्रस्तुत कर करोड़ो रूपये का फर्जीवाड़ा किया।
सहकारिता विस्तार अधिकारी एवं ऑडिटरों की मिलीभगत से तत्कालीन प्रभारी प्रबंधक ने सहकारिता विभाग को लाखों रुपये का चूना लगाया। व्याज अनुदान का मामला केशकाल विधायक के द्वारा विधानसभा सत्र ध्यान आकर्षण में उठाया गया। विधानसभा सत्र में मुदा उठाने से विभाग एवं संचालक मंडल के सदस्यों ने आननफानन में प्रभारी प्रबंधक पार्थ देवनाथ को निलंबित कर कंफ्यूटर ऑपरेटर मुकुंद राय को प्रभारी प्रबंधक का चार्ज थमा दिया।
इस संबंध पर सहकारिता विस्तार कोयलीबेड़ा अधिकारी चंद्र शेखर ठाकुर ने बतलाया की में अभी अभी सी.ओ कोयलीबेड़ा का प्रभार लिया हूं,मेरे कार्यकाल समय का मामला नही है। इस विषय पर मैं कुछ नही बता पाऊँगा।
