“सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा द्वारा किया गया कंबल वितरण”
कवर्धा :- रविवार 11दिसम्बर को सीनियर सिटीजन समिति कवर्धा ने समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी परम्परा को कायम रखते हुए अपने सदस्यों एवं जन सहयोग से बोड़ला विकासखंड के वनांचल ग्राम आमानारा में बैगा आदिवासी एवं जरूरतमंदों को समिति के अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, संयोजक एस एस जैन,उपाध्यक्ष बी पी सोनी के नेतृत्व में,पंडरिया से श्यामसुंदर मिश्रा,जे पी जायसवाल ने 10कंबल और 10 साड़ी पंडरिया समिति से दिया। कवर्धा से 40 सदस्य उपस्थित रहे। 310कंबल,176साड़ी और 101गणवेश का वितरण किया।

गणवेश वितरण आमानारा, बरपानी, झुरगी दादर, गाडाघाट चरणतीरथ, लरबक्की के स्कूल के बच्चों को किया गया। प्रमुख रूप सेश्रीआर एस पाटस्कर ने 105नग कम्बल एवं 21नग साड़ी,डॉ आर के भूआर्य ने 11000 रूपये,डॉ ए के श्रीवास्तव ने 1000रु. दान किया,गुप्तदान कंबल 100नग, बंधन बैंक50 नग, निर्मलचंद जैन 25 नग , सीनियर सिटीजन समिति से20 नग कम्बल, प्रकाश नान्दूरकर 16 साडी, विंध्यवासिनी मन्दिर समिति कवर्धा ने 95 नग साड़ी, सीनियर सिटीजन समिति60नग साड़ी,ग्रेसियस पब्लिक स्कूल ने 101 सेट गणवेश प्रदान किया।सीनियर सिटीजन समिति के 35 सदस्यों ने खुले हाथों से कंबल वितरण हेतु तीस हजार पचास रूपये दान किये हैं साथ ही सदस्यों ने अपने घर से उपयोगी कपड़े भी दान किये।

कार्यक्रम में मुखीराम मरकाम, सरपंच आमनारा पार्वती टेकाम,उपसरपंच संपत, पंच मंतीबाई , तुलसीराम सुरतिया अध्यक्ष जिला बैगा समाज,ग्राम सचिव मोती टेकाम, खोलाराम गेंड्रे,प्रहलाद पात्रे,पूरन पोर्ते, उपस्थित थे।भोजन की व्यवस्था हमारी समिति और ग्राम पंचायत आमानारा के सचिव मोती टेकाम ने सरपंच के साथ किया।कार्यक्रम का संचालन आदित्य श्रीवास्तव एवं आभार प्रदर्शन एस एस जैन ने किया।
अगली क़िस्त में पंडरिया ब्लाक के जरुरतमंदों को कंबल वितरण किया जाएगा।
