इंसान का जन्म परोपकार के लिए मिला है- हर्ष शुक्ला
भिलाई :- छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश मीडिया सह संयोजक हर्ष शुक्ला ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सेक्टर 8 आस्था बहुउद्देशीय कल्याण संस्था में वृद्धों को भोजन कराया एवं कंबल वितरण किया। हर्ष शुक्ला ने सेक्टर 8 स्नेह संपदा स्कूल में मानसिक एवं शारीरिक व्याधि वाले बच्चों को भोजन कराया और उनके साथ अपना जन्मदिन मनाया। इसके अलावा उन्होंने बहुत सारे मंदिरों के बाहर बैठे गरीबों को फल एवं बिस्किट वितरण किया।
इस अवसर पर हर्ष शुक्ला ने समाज सेवा के अनेक नेक कार्य कर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि इंसान का जन्म परोपकार के लिए मिला है। पीड़ित मानवता की सेवा हम सभी का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने साथियों से अपील की कि अपने जीवन और जन्मदिन को सार्थक बनाने के लिए मानव सेवा का पुण्य अर्जित करें। मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है।

युवा कांग्रेस के साथियों ने हर्ष शुक्ला के जन्मदिन के अवसर पर अनेक स्थानों पर केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उनके साथ युवा कांग्रेस के संजीत साहू, संजू राव, रोशन शर्मा, कुणाल चंदेल, केशव ठाकुर, विशेष मरकाम, गौरी शंकर, शुभम चौधरी, संतोष, राहुल, रोहित एवं बहुत से साथी उपस्थित रहे।
