भेंट मुलाकात में विधायक नाग ने कराए जनता के समस्याओं के निराकरण

छोटे कापसी- अंतागढ़ विधायक अनूप नाग “आपका विधायक आपके गांव” कार्यक्रम के तहत ग्राम पी.व्ही.90 और पी.व्ही.100 में भेंट मुलाकात करने पहुंचे जहां आस पास के सभी विभिन्न गांवो से भारी संख्या में आए ग्रामीणों ने अपने निजी व्यथा एवं सामूहिक व्यथा को विधायक के समक्ष पेश किया । विधायक नाग ने भी सबकी व्यथा को ध्यानपूर्वक सुना एवं समझा और जरूरी कार्यवाही के साथ साथ उनके समस्याओं के निवारण के लिए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के लिए निर्देशित किया ।

इस दौरान पी.व्ही.90 के ग्रामीणों द्वारा विधायक नाग से मुक्तिधाम निर्माण एवं तालाब गहरीकरण की मांग रखी गई । जिसपर विधायक नाग ने ग्रामीणों की मांग पर तुरंत अपनी सहमति जताते हुए मुक्तिधाम निर्माण एवं तालाब गहरीकरण की घोषणा कर दी ।

जनता की मांगों और उनकी समस्याओं का समाधान करना मेरी प्राथमिकता :- विधायक

इस दौरान विधायक नाग ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र का समुचित विकास और जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जनता की मांगों तथा उनकी निजी समस्याओं का ठोस समाधान करना हमारी मेरी प्राथमिकता में शामिल है। आज इसी संदर्भ में “आपका विधायक आपके गांव” कार्यक्रम के तहत परलकोट के कोने में बसें गांवो का दौरा कर रहा हूं । जनहित और लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हमेशा कार्य करना ही मेरा उद्देश्य है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के अल्पकालीन ऋण माफ किया गया। मेरे विधानसभा के हजारों किसान भाइयों का अरबों रुपयों का ऋण माफी स्वीकृत किया गया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना बनाकर 2500 रूपए में धान खरीदी की जा रही है। इस वर्ष 2640 रुपए में खरीदी शुरू हो चुका है और मुख्यमंत्री जी की मंशा अनुरूप आगामी वर्ष किसानों को 2800 रूपए में खरीदी की जाने की पूरी संभावना है ।

शासन की योजनाओं से प्रत्येक वर्गो को मिल रहा लाभ

विधायक ने कहा प्रदेश के भूमिहीन श्रमिकों के आर्थिक विकास के लिए राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत जिले के हजारों भूमिहीन श्रमिक मजदूरों के बैंक खातों में करोड़ों रुपयों की राशि का भुगतान किया गया है। गौ पालको, किसानों और नागरिकों के आय को बढ़ाने के लिए गौधन न्याय योजना बनाई गई है। राज्य सरकार द्वारा वनोपज संग्रहण से जुड़े प्रदेश के लाखों परिवारों के विकास के लिए 7 प्रकार के वनोपज बढ़ाकर 65 प्रकार की वनोपज की खरीदी की जा रही है। तेंदूपत्ता प्रतिमानक बोरा 2500 से बढ़ाकर 4000 रूपए किया गया है। राज्य के युवा पीढ़ी को निःशुल्क अंग्रेजी माध्यम शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले जा रहे है। सभी विकासखंड मुख्यालयों में स्वामी आत्मानंद स्कूलों में पढ़ाई भी शुरू हो गई है। इससे सैकड़ों बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। उनके अभिभावकों को निजी स्कूल में होने वाली अतिरिक्त खर्चे के बोझ से मुक्ति भी मिल रही है। मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना को और विस्तार देने की योजना भी बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री सभी वर्गो के हितों और उनके कल्याण के लिए बना रहे है योजना :- नाग

विधायक बोले राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गो के हितों और उनके कल्याण को ध्यान में रखते हुए योजना बनाकर उसके आर्थिक विकास के दिशा में अनेक योजनाएं बनाकर लाभ पहुंचाया जा रहा है। प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए मुख्यमंत्री शहरी स्लम योजना बनाई गई है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान चलाकर सुपोषण से मुक्ति के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे है। प्रदेश के युवाओ के लिए गांव-गांव में राजीव युवा मितान क्लब बनाकर युवाओं को शासन और प्रशासन से जोड़ा जा रहा है। श्री धनवंतरी मेडिकल खोलकर सस्ती दवाई उपलब्ध कराई जा रही है। हॉट बाजारों के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री हॉट बाजर क्लीनिक योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा है कि शासन के विभिन्न योजनाओं के अलावा भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों की मांगों और समस्याओं से रूबरू होकर उनके समस्याओं का समाधान करने का प्रयास भी कर रहे है।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा,मंडी अध्यक्ष विकास मंडल,अनिमेष चक्रवर्ती,महादेव कुंडू,संतोष कीर्तनिया,हर्षित दास,मोतीलाल शील,पवित्र घोष, रंजीत मंडल समेत सैकड़ों ग्रामीण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *