राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे शासकीय भूमि पर अवैध काम्प्लेक्स निर्माण का पनाहगार बना नगर पालिका परिषद – कमलेश झाड़ी
एनएच पर हो रहे अवैध निर्माण को रोके नगर पालिका – सीपीआई
बीजापुर :- जिला मुख्यालय में हो रहे अतिक्रमण और अवैध निर्माण को लेकर सीपीआई जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने नगर पालिका को आड़े हांथो लेते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से लगातार बीजापुर नगर पालिका के राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे शासकीय भूमियों और पुराने भवनों को क्षतिग्रस्त स्वयं के निजी निर्माण में लगे हुए हैं । इस तरह का अवैध निर्माण करने वाले कहीं ना कहीं भाजपा, कांग्रेस समर्थित व संरक्षित लोग हैं, जिन्हें राजनीतिक संरक्षण भी प्राप्त है ।यही वजह है कि इन पर नगर पालिका भी अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है, ऐसा लगता है मानो नगर पालिका का अवैध निर्माण कार्य मे मौन सहमति है ।
कमलेश झाड़ी ने आगे कहा कि किसी भी निर्माण कार्य के लिए नगरपालिका द्वारा ना कोई उद्घोषणा जारी किया जाता है और ना ही आम नागरिकों से किसी प्रकार से चर्चा किया जाता है । पिछले दिनों मेरे द्वारा शिव मंदिर के बाजू में काम्प्लेक्स को तोड़े जाने को लेकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी से बात हुई थी, जिस पर उनका जवाब भी ढुलमुल था, संतुष्टि जनक नही रहा । कभी कहते हैं जमीन पट्टे की है तो कभी कहते हैं पट्टे की नही है , सीएमओ के इस हां और ना के बीच निर्माण कार्य पूर्ण हो गया । इसी प्रकार कई अवैध निर्माण एनएच के आस पास शासकीय भूमि और पुराने भवनों को तोड़कर रसूखदारों द्वारा धड़ल्ले से अवैध निर्माण किया जा रहा है । इस मामले पर सीपीआई जिला कमेटी प्रशासन से मांग करती है कि शासकीय भूमियों पर हो रहे निर्माणों की विधिवत जांच किया जाए । अन्यथा सीपीआई बहुत जल्द बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।
